रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 21 days furlaugh to baba ram rahim, comes out of sunaria jail
Last Modified: बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (09:52 IST)

बाबा राम रहीम फिर जेल से बाहर आया, मिली 21 दिन की फरलो

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम अपनी 2 अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है।

ram rahim
Baba Ram Rahim news in hindi : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो दी गई है। वह बुधवार सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया और सीधे सिरसा के लिए रवाना हो गया। इससे पहले राम रही को जनवरी में, 30 दिन की पैरोल दी गई थी।
 
बाबा राम रहीम अपनी 2 अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है। बाबा पर सरकार की मेहरबानी से अब कई सवाल भी उठने लगे हैं।
 
डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल, 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। 13 अगस्त 1967 को जन्में गुरमीत राम रहीम को वर्ष 1990 में सतनाम सिंह महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की गद्दी सौंपी। उस दौरान एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था।
 
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
RBI ने मध्यवर्ग को दी बड़ी राहत, रेपो रेट में की 0.25% कटौती, घटेगी EMI, सस्ता होगा लोन