शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sonia Gandhi to join Bharat Jodo Yatra in Mysuru
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (14:37 IST)

Bharat Jodo Yatra: सोनिया मैसुरु पहुंचीं, 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल

Bharat Jodo Yatra: सोनिया मैसुरु पहुंचीं, 'भारत जोड़ो यात्रा' में होंगी शामिल - Sonia Gandhi to join Bharat Jodo Yatra in Mysuru
मैसुरु। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं। वे आगामी 6 अक्टूबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में बताया कि सोनिया गांधी गुरुवार को यात्रा में शामिल होंगी।लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वे पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं।

 
उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण 4 और 5 अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर 6 अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
6 राज्यों की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव, विधानसभा चुनावों की घोषणा भी इसी माह