शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. snowfall in kashmir
Written By
Last Modified: श्रीनगर , रविवार, 15 जनवरी 2017 (15:33 IST)

घाटी में ताजा बर्फबारी, लेह सबसे ठंडा

घाटी में ताजा बर्फबारी, लेह सबसे ठंडा - snowfall in kashmir
श्रीनगर। कश्मीर में कई स्थानों पर रविवार को ताजा बर्फबारी हुई है। आकाश साफ रहने के कारण ठंड से भी थोड़ी राहत पहुंची है और घाटी तथा लद्दाख क्षेत्र के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
मौसम विज्ञान विभाग ने 3 दिनों तक बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में रविवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा में बर्फबारी रात से शुरू हो गई थी और यहां 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। पर्यटन के लिए मशहूर रिजॉर्ट गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार सुबह बर्फबारी हुई। घाटी के अन्य ऊंचाई वाले हिस्सों में भी रविवार सुबह बर्फबारी होने की खबर आई है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने प्रशासन को बर्फबारी से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तंत्र को तैयार रहने की तरफ इशारा किया है। सरकार ने अपने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि रास्ते से बर्फ हटाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी सरकार ने ऐसे समय में जारी की है, जब प्रशासन 6 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद रास्ता साफ करने में नाकामयाब हुआ था। इस वजह से सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
 
मौसम विज्ञान अधिकारी के मुताबिक श्रीनगर में शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, क्योंकि पारा शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। लद्दाख क्षेत्र का लेह शहर जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
जापान का 'मिनी रॉकेट' का प्रक्षेपण विफल