शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Slab collapses at Andheri station; injures woman
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (08:20 IST)

अंधेरी स्टेशन पर महिला पर गिरी छत, सिर पर लगे 27 टांके

Andheri station
मुंबई। अंधेरी स्टेशन में यहां छत का एक छोटा हिस्सा 57 वर्षीय महिला के सिर पर गिर गया। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। 
 
पश्चिम रेलवे के अधिकारी ने बताया कि आशा मोरे नाम की महिला के सिर पर 27 टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुई, जब मोरे अंधेरी पूर्व स्टेशन में बुकिंग विंडो के पास खड़ी थीं।
 
अधिकारी ने कहा, 'अचानक, छत का एक छोटा हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया। इसके बाद स्टेशन मास्टर और आपात चिकित्सा कक्ष के चिकित्सक तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें समीपवर्ती कूपर अस्पताल ले गए।'
 
उन्होंने बताया कि हालांकि मोरे को ‘मामूली’ चोट लगी है और उनके सिर पर 27 टांके लगाने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि नियमों के मुताबिक उन्हें 500 रुपए बतौर चिकित्सकीय खर्च उपलब्ध कराए गए। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
दो भिखारी की जानकारी, मिलेगा इनाम