• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shiv Sena, Devendra Fadanvis
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (11:25 IST)

शिवसेना हमारी राजनीतिक दुश्मन नहीं : फड़नवीस

शिवसेना हमारी राजनीतिक दुश्मन नहीं : फड़नवीस - Shiv Sena, Devendra Fadanvis
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि शिवसेना हमारी राजनीतिक दुश्मन नहीं है, लेकिन शिवसेना द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी के कारण भाजपा शिवसेना से नाराज थी।

फड़नवीस ने कहा कि जनता जिस तरह भाजपा के साथ खड़ी रही उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं और इसका श्रेय नरेन्द्र मोदी को जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पिछले 15 वर्ष के शासन से जनता त्रस्त थी और रविवार को जो रुझान दिख रहा है यह तो पहले से ही तय था। फड़नवीस ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए अभी किसी भी पार्टी से चर्चा शुरू नहीं हुई है।

हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा को समर्थन देने जैसी कुछ अफवाहें भी चल रही हैं, लेकिन राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने रविवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि राकांपा किसी भी परिस्थिति में भाजपा को समर्थन नहीं देगी।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि शिवसेना हिन्दुत्व विचारधारा को छोड़ दे तो हम उनके साथ जा सकते हैं। (वार्ता)