शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sakshi Maharaj on Ayodhya
Written By
Last Updated :उन्नाव , बुधवार, 27 मई 2015 (10:59 IST)

राम मंदिर भाजपा का नहीं, संतों का मुद्दा- साक्षी महाराज

राम मंदिर भाजपा का नहीं, संतों का मुद्दा- साक्षी महाराज - Sakshi Maharaj on Ayodhya
उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और इसे भव्य रूप देने का काम लोकसभा चुनाव से पहले 2019 तक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं है बल्कि संतों का है।
 
साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था और भव्य रूप में भविष्य में भी इसका वहां अस्तित्व रहेगा। उसे भव्य रूप देने का काम लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2019 तक पूरा कर लिया जायेगा।
 
साक्षी ने एक सवाल पर कहा कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं है बल्कि संतों का है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं बल्कि हम संतों का है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मांगा था लेकिन सिर्फ भाजपा ने ही हमारा साथ दिया।
 
जहां तक मंदिर निर्माण का सवाल है तो अयोध्या में राम लला बिराजमान है और यह वहीं हमेशा रहेंगे। अब बाबरी मस्जिद के नाम पर यहां किसी को भी एक पत्थर तक रखने नहीं दिया जायेगा। (भाषा)