शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sakshi Maharaj
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (12:17 IST)

मां का अपमान नहीं सहेंगे, मरेंगे या मार डालेंगे...

मां का अपमान नहीं सहेंगे, मरेंगे या मार डालेंगे... - Sakshi Maharaj
लखनऊ। विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे हमारी अपनी मां है, वैसे ही हमारे लिए भारत माता और गोमाता है। कोई भी यदि हमारी मां का अपमान करेगा तो मर जाएंगे या फिर मार डालेंगे। 
दरअसल, उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान के बयान के बाद साक्षी महाराज का यह बयान आया है। गौरतलब है कि दादरी कांड के लिए आजम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है।
 
साक्षी महाराज ने कहा कि दादरी कांड पर राजनीति हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में और भी लोग हिंसा का शिकार हुए हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यूपी सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।  भाजपा नेता ने कहा कि आजम खान पाकिस्तानी एजेंट हैं और वे इस पड़ोसी देश से मिले हुए हैं। 
 
जिस पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में भारत की शिकायत करता है, वैसी ही हरकत आजम खान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आजम मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें आगरा या रांची के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करवा देना चाहिए।
 
साक्षी महाराज ने कहा कि दादरी में भीड़ के हाथों मारे गए अखलाक के परिवार को 45 लाख रुपए दिए गए, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पिछले साल एक बुर्जुर्ग मुसलमान को यूपी पुलिस ने लाठियों से मार डाला। वो वक्फ घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उनको कोई मुआवजा नहीं मिला।