शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sakshi Maharaj
Written By
Last Updated :एटा , सोमवार, 3 अगस्त 2015 (10:48 IST)

ओवैसी पर साक्षी महाराज का हमला, बोले...

ओवैसी पर साक्षी महाराज का हमला, बोले... - Sakshi Maharaj
एटा। विवादित बयानों के कारण सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मुंबई हमले के आरोपी याकूब मेमन की फांसी पर सवाल खड़ा करने वाले असदउद्दीन ओवैसी पर मुस्लिम युवकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

उत्तरप्रदेश में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एटा स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से कहा कि वोट के लिए असदउद्दीन ओवैसी युवकों को गुमराह कर रहे हैं। वे कहते हैं कि याकूब को फांसी दिए जाने से पहले बाबरी विध्वंस के आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए थी। मैं ओबैसी से पूछना चाहूंगा कि बाबर से उनका क्या संबंध? रामजी तो हमारे पूर्वज थे।

कांग्रेस के हिन्दू आतंकवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि हिन्दू और भगवा कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता। भगवा तो शांति का प्रतीक है। हिन्दुस्तान समेत समूचे विश्व में आतंकवाद किसकी देन है, यह सभी लोग जानते हैं।

उन्होंने कहा कि असदउद्दीन ओबैसी ने मुसलमानों को बरगलाने के लिए एक पार्टी बना ली है। पिछले 67 सालों से इसी तरह से मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में 31 लाख मुसलमानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के प्रति मुसलमानों के बढ़ते आकर्षण से सभी पार्टियां बौखला गई हैं। (वार्ता)