शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape
Written By
Last Modified: गाजियाबाद , रविवार, 2 अगस्त 2015 (22:51 IST)

दोस्त की बेटी से किया दुराचार

दोस्त की बेटी से किया दुराचार - Rape
गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आदर्शनगर मोहल्ले के एक मकान में अपने दोस्त की बेटी के ही साथ दो लोगों द्वारा कथित रूप से दुराचार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। दुराचार का एक आरोपी फरार बताया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, गोविन्दपुरी क्षेत्र की 18 वर्षीय किशोरी को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर गत 23 जुलाई को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। उसने अपने पिता के दोस्त बब्बन को फोन कर जानकारी दी कि वह अकेली पिता की डांट से नाराज होकर घर से चली आई है। वह उसे आदर्शनगर निवासी अपने एक दोस्त शहजाद के मकान पर ले गया।
 
आरोप है कि वहां दोनों ने किशोरी के साथ कथित रूप से दुराचार किया। लड़की के पिता ने कोतवाली में दोनों लोगों के विरुद्ध बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।
 
पुलिस ने बागपत से एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी बब्बन फरार बताया गया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया है। (भाषा)