शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 2 मई 2015 (23:04 IST)

महिला से बलात्‍कार, पुजारी गिरफ्तार

महिला से बलात्‍कार, पुजारी गिरफ्तार - Rape
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात क्षेत्र में 37 साल की एक महिला का बीते पांच वर्ष से कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने वाले एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजेश पांडेय नाम के पुजारी ने करीब पांच साल पहले इस घटना का वीडियो भी बनाया और वह वीडियो क्लिप लीक करने की धमकी देकर उसका बार-बार यौन उत्पीड़न कर रहा था।
 
पीड़िता की शिकायत के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, रोहिणी सेक्टर सात में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला ने पास के एक मंदिर के पुजारी पांडेय से अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान के सिलसिले में बात की। 
 
एक दिन पांडेय कुछ पूजा-पाठ के नाम पर उसे अपने घर ले गया और उसका कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी तभी से पीड़िता का उत्पीड़न कर रहा था और कथित वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा था। (भाषा)