• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rangpanchami Indore Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 मार्च 2019 (12:59 IST)

रंगपंचमी के उल्लास में डूबा मालवा, महाकाल के दरबार में उड़ा अबीर-गुलाल

रंगपंचमी के उल्लास में डूबा मालवा, महाकाल के दरबार में उड़ा अबीर-गुलाल - Rangpanchami Indore Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के मालवांचल के इंदौर और उज्जैन समेत पूरे क्षेत्र में आज रंगपंचमी के उत्सव की धूम दिखाई दी।
 
 
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह जम कर अबीर-गुलाल से होली खेली गई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाकाल के दरबार पहुंचकर रंगपंचमी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया।
 
रंगपंचमी उत्सव के लिए मशहूर इंदौर में आज हजारों लोग रंग-गुलाल से सरोबार होकर रंगारंग गेर में शामिल हुए। इस दौरान विशेष मिसाइल से हुरियारों पर गुलाल छोड़ा गया। आज के उत्सव को देखते हुए नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
 
राजधानी भोपाल में भी आज रंगपंचमी पर शहर के पुराने क्षेत्र में चल समारोह के साथ होली मनाई गई। सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह हुरियारे टोलियों में निकले और रंग खेला। मंदसौर, रतलाम और अन्य स्थानों से भी रंगपंचमी के परंपरागत उल्लास की खबरें हैं।
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 : BJP के अभेद्य दुर्ग को भेदने के लिए कांग्रेस का 'दिग्विजयी' दांव, RSS ने भी बनाया खास प्लान