शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pregnant woman, Telangana, crime news, husband and wife dispute गर्भवती महिला, तेलंगाना, महिला पर हमला, अपराध समाचार, पति पत्‍नी विवाद
Written By
Last Modified: वारंगल , मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016 (17:40 IST)

तेलंगाना में गर्भवती महिला के कपड़े फाड़े

तेलंगाना में गर्भवती महिला के कपड़े फाड़े - Pregnant woman, Telangana, crime news, husband and wife dispute गर्भवती महिला, तेलंगाना, महिला पर हमला, अपराध समाचार, पति पत्‍नी विवाद
वारंगल। वारंगल जिले के डीसी थांडा गांव में एक गर्भवती महिला के पति की पहली पत्नी के परिजनों ने कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसकी परेड कराई।
 
वारधन्नापेट सर्किल निरीक्षक सतीश ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को वारधन्नापेट मंडल में हुई। रवि नाम के किसान ने पिछले साल मार्च में गुप्त रूप से एक महिला से विवाह किया, जबकि उसकी एक पत्नी स्वरूपा पहले से थी।
 
अधिकारी ने बताया कि रवि अपनी दूसरी पत्नी के साथ वारंगल में रहता है। स्वरूपा ने गांव की पंचायत से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसने रवि को उसे और उसके दो बच्चों को साढ़े सात लाख देने के लिए कहा था।
 
इसी बहस के दौरान स्वरूपा और रवि के बीच कहासुनी हो गई। उस समय उसकी दूसरी पत्नी भी मौजूद थी, जो कि गर्भवती है। उसने रवि के पक्ष में बहस की, उसी समय स्वरूपा के परिजनों ने कथित तौर पर रवि पर हमला किया और भाग गए।
 
पुलिस ने बताया कि उसके बाद उन्होंने उसकी दूसरी पत्नी पर हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए एवं उसकी परेड कराई और उसे घायल कर दिया। इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ भादंसं की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि स्वरूपा, रवि एवं चार अन्य को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन लोग फरार हैं। पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)