शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pregnant Dalit woman beaten up for refusing to remove cow carcass
Written By
Last Modified: पालनपुर , रविवार, 25 सितम्बर 2016 (14:38 IST)

गाय का कंकाल फेंकने से किया इनकार, गर्भवती महिला को पीटा

गाय का कंकाल फेंकने से किया इनकार, गर्भवती महिला को पीटा - Pregnant Dalit woman beaten up for refusing to remove cow carcass
पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा जिले के करजा गांव में एक गर्भवती दलित महिला की उसके परिजनों के साथ ही बुरी तरह पिटाई की गई जब उन्होंने एक गाय का कंकाल कहीं दूर फेंक आने से इनकार कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में आईपीसी और एससी-एसटी (उत्पीड़न रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
निलेश रनवासिया की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, दरबार समुदाय के करीब 10 लोगों ने बीती रात उसकी गर्भवती पत्नी संगीता सहित उसके पूरे परिवार की उस वक्त पिटाई की जब उन्होंने गाय के शव को दूर फेंक आने से इनकार कर दिया। संगीता और दो अन्य महिलाओं सहित छह लोग पिटाई की वजह से घायल हुए हैं।
 
संगीता को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली तौर पर जख्मी हुए निलेश एवं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बड़गूजर ने कहा कि पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और कुछ ही घंटों के भीतर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नरेन्द्र मोदी ने श्रीकंटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की