रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. भिवंडी में आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (10:21 IST)

भिवंडी में आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Fire | भिवंडी में आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से पॉवरलूम फैक्टरी जलकर खाक हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि नगांव रोड स्थित फैक्टरी में देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर आग लगी।
उन्होंने बताया कि भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पॉवरलूम फैक्टरी पूरी तरह खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बंगाल चुनाव के लिए ममता ने तैयार किया प्लान, एकसाथ कर सकती हैं 294 उम्मीदवारों का ऐलान