मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Phalodi betting market increases tension of MP BJP, tough competition on 4 seats
Last Modified: बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (00:04 IST)

फलौदी सट्‍टा बाजार ने बढ़ाई MP भाजपा की टेंशन, 4 सीटों पर कड़ी टक्कर

फलौदी सट्‍टा बाजार ने बढ़ाई MP भाजपा की टेंशन, 4 सीटों पर कड़ी टक्कर - Phalodi betting market increases tension of MP BJP, tough competition on 4 seats
Phalodi satta Bazar on MP Election: पिछले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटें जीतने वाली भाजपा के लिए इस बार थोड़ी मुश्किल दिखाई पड़ रही है। मप्र की सभी 29 सीटें जीतने की उम्मीद पाले हुए भाजपा को इस बार झटका लग सकता है। फलौदी सट्‍टा बाजार राज्य की 4 सीटों पर कड़ा मुकाबला बता रहा है। अर्थात परिणाम कुछ भी हो सकता है। 
 
दरअसल, इस अनुमान के मुताबिक भाजपा का इस लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतने का सपना शायद ही पूरा हो पाए।  छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा पूरी ताकत झोंकने के बावजूद नकुल नाथ अपनी सीट बचाने में सफल हो सकते हैं। 
 
राजगढ़ सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। यह इलाका उनका गृह क्षेत्र है। यह लोकसभा सीट कई बार उनके परिवार के पास रह चुकी है। ऐसे में इस बार यहां भाजपा की राह आसान नहीं है। कोई आश्चर्य नहीं दिग्विजय सिंह इस सीट पर चुनाव जीत भी जाएं।
 
इसी तरह झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट पर कांतिलाल भूरिया को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। यहां से भाजपा ने मोहन यादव के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान चुनाव लड़ रही हैं। यहां भी मुकाबला कांटे का है। परिणाम किसी भी दल के पक्ष में जा सकता है। इनके अलावा सीधी और मंडला में भी टक्कर कड़ी मानी जा रही है। हालांकि ओवरआल परिणाम की बात करें तो पलड़ा भाजपा का ही भारी है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
      
ये भी पढ़ें
UPSC में नौशीन की 9 वीं रैंक, 47 मुस्लिम अभ्यर्थी चयनित हुए