मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ooty, india, cold, temperature
Written By
Last Modified: उदगमंडलम (तमिलनाडु) , बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (18:43 IST)

ऊटी में लुढ़का तापमान, 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे

ऊटी में लुढ़का तापमान, 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे - ooty, india, cold, temperature
उदगमंडलम (तमिलनाडु)। पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात इस पर्वतीय क्षेत्र में और इसके आसपास के इलाकों में पारा बुधवार सुबह लुढ़ककर शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। पर्यटक और निवासी कड़ाके की ठंड के कारण सुबह साढ़े 8 बजे के बाद ही बाहर निकल पाए।
संडीनाला, ग्लेनमार्गन और तालाकुंडा इलाके में तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शहर के करीब 15-20 किलोमीटर के दायरे में ठंड का प्रकोप देखा गया, जहां सामान्य तौर पर तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस होता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 47 लोग सवार थे