• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Obscene dance, Chhattisgarh, New Year party, obscene dance in Korea
Written By

भाजपा की महिला विधायक के सामने अश्लील डांस (वीडियो)

भाजपा की महिला विधायक के सामने अश्लील डांस (वीडियो) - Obscene dance, Chhattisgarh, New Year party, obscene dance in Korea
- रवि भोई, रायपुर से
 
31 दिसंबर की रात छत्तीसगढ़ के कोरिया में न्यू ईयर पार्टी के नाम पर जमकर अश्लील डांस हुआ, वो भी इलाके की महिला विधायक और संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले के सामने।
जैसे-जैसे रात गहराती गई तेज गानों पर लड़कियों का अश्लील डांस भी बढ़ता गया और नोटबंदी के बावजूद डांसरों पर लोग जमकर नोट उड़ाते रहे। सबसे बड़ी बात ये रही कि महिला विधायक ने इस डांस को रोकने की बजाय स्टेज पर चढ़कर लोगों से अपील कर दी कि शांति से डांस का मजा उठाएं।