शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Nitish Kumar on ban on Tadi
Written By
Last Modified: मुजफ्फरपुर , शनिवार, 28 मई 2016 (21:16 IST)

बिहार में ताड़ी पर भी लगेगा प्रतिबंध- नीतीश

बिहार में ताड़ी पर भी लगेगा प्रतिबंध- नीतीश - Nitish Kumar on ban on Tadi
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद ताड़ी पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है।
 
नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बार हम बिहार को ताड़ी से भी मुक्त कर देंगे। नीरा का उत्पादन समूह बनेगा। अभी एक ताड़ से जितनी आमदनी होती है उससे पांच गुना ज्यादा आमदनी होगी। जीविका की दीदियों को इस उत्पाद से जोड़ा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों की जीविका ताड़ी के व्यवसाय से है,उनकी आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताड़ के पेड़ से निकला हुआ सूर्योदय के पहले का रस नीरा कहलाता है।
 
उन्होंने कहा कि नीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नीरा का उत्पादन तमिलनाडु में 25 वर्षों से किया जा रहा है। ताड़ के पत्तों से चटाई बनती है,ताड़ के फल से तरह-तरह के उत्पाद बनता है। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो इस विषय पर कार्य कर रही है कि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ओडिशा में ट्रांसजेंडरों को बीपीएल दर्जा