• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Nita Ambani to celebrate birthday in Varanasi
Written By
Last Updated :वाराणसी , शनिवार, 1 नवंबर 2014 (21:55 IST)

वाराणसी में मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन

वाराणसी में मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन - Nita Ambani to celebrate birthday in Varanasi
वाराणसी। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के 50वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार इस दम्पति ने अपने परिजनों और इष्टमित्रों के साथ यहां बाबा विश्वनाथ और गंगा आरती के दर्शन किए।
 
नीता अंबानी के इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पौराणिक एवं ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

घाट को फूलों एवं झालरों से मनमोहक ढंग से सजाया गया था। अंबानी कुनबे तथा उसके अतिथियों की सुरक्षा के लिए निजी संस्था के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही साथ पुलिस जवान भी तैनात थे।

दशाश्वमेध घाट में अन्य घाटों को जाने वाले रास्तों को सुबह से ही बन्द कर दिया गया था। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि गंगा आरती देखने के लिए इससे पहले इतना बड़ा तामझाम कभी नहीं देखा गया।

अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्य विशेष विमान से शाम करीब पांच बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचे। बाद में अंबानी परिवार ने नीता अंबानी की दीर्घायु के लिए बाबा विश्वनाथ के रुद्राभिषेक के अलावा गंगा पूजन किया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया के अलावा दिल्ली एवं मुम्बई से आए बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने भी शिरकत की। (वार्ता)