शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. NGO alleges gangrape of US tourist in a hotel
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (08:29 IST)

कनॉट प्लेस के होटल में अमेरिकी पर्यटक से गैंगरेप!

कनॉट प्लेस के होटल में अमेरिकी पर्यटक से गैंगरेप! - NGO alleges gangrape of US tourist in a hotel
नई दिल्ली। एक एनजीओ ने आरोप लगाया है कि कनॉट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में मार्च में पांच लोगों ने एक अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
पुलिस के मुताबिक ई-मेल के जरिए एनजीओ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है जिसमें कहा गया है कि पांच लोगों ने पर्यटन और यात्रा संबंधी कुछ काम के बहाने अमेरिकी महिला के कमरे में घुस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने देश चली गई। वह डरी हुई थी, इसलिए उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया। शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के बाद कुछ दिनों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
माल्या की सम्पत्ति के कुर्की आदेश की पुष्टि