शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Narayanaswamy to be Puducherry's Chief Minister
Written By
Last Modified: पुड्डुचेरी , रविवार, 29 मई 2016 (08:07 IST)

नारायणसामी होंगे पुड्डुचेरी के अगले मुख्यमंत्री

नारायणसामी होंगे पुड्डुचेरी के अगले मुख्यमंत्री - Narayanaswamy to be Puducherry's Chief Minister
पुड्डुचेरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी पुड्डुचेरी के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अगला नेता चुने जाने के बाद राज्य में उनके नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया।
 
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक शीला दीक्षित, मुकुल वासनिक और चिन्ना रेड्डी मौजूद थे। शीला दीक्षित ने बताया कि नारायणसामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है।
 
उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी विधायकों से अलग अलग चर्चा की और इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया। पार्टी आलाकमान ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए नमशिवाय ने नारायणसामी के नाम का प्रस्ताव रखा था और पूर्व मुख्यमंत्री वैद्यलिंगम ने इसका समर्थन किया।
 
69 वर्षीय नारायणसामी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 1975 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और वह 1979 से 1985 तक इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी) के राज्य महासचिव रहे। वह 1985 और 1991 में राज्य सभा सदस्य रहे।
 
नारायणसामी 1997 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संयुक्त सचिव भी चुने गए। वह तीन बार राज्य सभा सदस्य और एक बार लोकसभा सदस्य रहे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
आंखें दिखाने गई थी, डॉक्टर ने किया बलात्कार