• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Murder of wife
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 6 मई 2015 (08:05 IST)

10 रुपए के लिए पत्नी की हत्या

10 रुपए के लिए पत्नी की हत्या - Murder of wife
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में किसी को महज 10 रुपए देना 42 वर्षीय महिला को बहुत महंगा पड़ गया। इस बात को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने महिला की हत्या कर दी।
 
आरोपी पति की पहचान अशोक (61) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाज सुनकर पीसीआर को फोन किया।
 
घटना मंगलवार दोपहर की है। अशोक की पत्नी रानी ने किसी को 10 रुपए उधार दे दिए थे।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर अशोक रसोई में गया और वहां से चाकू लाकर रानी पर बार-बार वार किया। महिला की वहीं मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)