शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai police
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 मई 2015 (07:59 IST)

मुंबई के पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई के पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार - Mumbai police
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नशीली दवाओं को जब्त करने के मामले में शु्क्रवार को पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व कॉन्स्टेबल धरमराज कालोखे और शशिकला उर्फ बेबी पाटनकर कथित तौर पर शामिल थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध शाखा ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास गोखले, निरीक्षक गौतम गायकवाड़, उप निरीक्षक सुधाकर सारंग, सहायक उप निरीक्षक ज्योतिराम माने और हेड कॉन्स्टेबल यशवंत पराते को गिरफ्तार किया।

कालोखे को पिछले 9 मार्च को महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित उसके मकान से 114 किलो मेफ्रेडोन मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह मरीन ड्राइव पुलिस थाने में पदस्थ था और वहां उसके लॉकर में 12 किलो मादक पदार्थ और पाया गया था।

उसकी गिरफ्तारी से पता चला था कि उसके कुख्यात महिला ड्रग माफिया बेबी पाटनकर से संबंध थे। कुल 40 दिन फरार रहने के बाद पाटनकर को पकड़ा गया। इस मामले में अब तक कुल आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। (भाषा)