शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai local train, Railway Minister Suresh Prabhu
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (15:56 IST)

मुंबई लोकल ट्रेन को तीन वर्ष में 3393 करोड़ रुपए का घाटा

मुंबई लोकल ट्रेन को तीन वर्ष में 3393 करोड़ रुपए का घाटा - Mumbai local train, Railway Minister Suresh Prabhu
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई लोकल ट्रेनों के परिचालन से पिछले तीन वर्षों में 3393.69 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। 
प्रभु ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 से लेकर 2014-15 तक मुंबई लोकल ट्रेन के परिचालन से यह घाटा हुआ। इन तीन वर्षों में वहां लोकल ट्रेनों के परिचालन से 4535.88 करोड़ रुपए की आमदनी हुई, जबकि व्यय 7929.57 करोड़ रुपए रहा। इस तरह से 3393.69 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे की आमदनी प्रत्येक वर्ष व्यय में होने वाली बढ़ोतरी के अनुरूप नहीं है। मुंबई लोकल ट्रेनों का बिना यात्री किराया बढ़ाए परिचालन को अधिक लाभदायक बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं।