• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Minor boy
Written By
Last Modified: जालंधर , शुक्रवार, 3 जुलाई 2015 (00:24 IST)

नाबालिग को भगा ले गई लड़की

नाबालिग को भगा ले गई लड़की - Minor boy
जालंधर। जालंधर में गुरुवार को मोहब्बत की खातिर एक लड़की उम्र में अपने से छोटे तथा नाबालिग को लेकर घर से फरार हो गई। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश जारी है।
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहर के बस्ती बाबा खेल इलाके में रहने वाले अवतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि पास में रहने वाली एक लड़की उसके नाबालिग बेटे मनीष को बहला-फुसलाकर भगा ले गई।
 
उन्होंने बताया कि अवतार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस्ती बाबा खेल थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला मोहब्बत का लगता है। लड़की और मनीष आसपास ही रहते हैं और दोनों में प्रेम हो गया था। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए लड़की ने कदम उठाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। (वार्ता)