शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MCD election results, Ajay Makan ready to resign
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (12:21 IST)

दिल्ली की हार, अजय माकन देंगे इस्तीफा

दिल्ली की हार, अजय माकन देंगे इस्तीफा - MCD election results, Ajay Makan ready to resign
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने तीनों नगर निगमों में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
 
माकन ने चुनाव रुझानों के फौरन बाद अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह कुछ देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा पत्र सौंप देंगे।
 
उन्होंने कहा कि एक साल तक वह पार्टी में साधारण कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे और कोई भी पद स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को अच्छा वोट मिला है और कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए कठोर परिश्रम किया है। माकन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा है कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का उनका निर्णय अंतिम है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
MCD Election 2017 Results : दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम