शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. mass rape
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2014 (11:49 IST)

मुजफ्फरनगर: शादीशुदा महिला से सामूहिक बलात्कार

मुजफ्फरनगर: शादीशुदा महिला से सामूहिक बलात्कार - mass rape
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन्स के जनकपुरी इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।
 
थाना प्रभारी चंदर किरण के मुताबिक, मामले में तीनों आरोपियों मोमिन, अकील और गुलफाम के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। कल इस वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
 
महिला की शिकायत के अनुसार तीनों आरोपी कथित तौर पर महिला के घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय महिला के पति घर से बाहर थे। महिला ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी से नहीं बताने के लिए धमकाया भी।
 
इस बीच दो महिला पुलिस कांस्टेबलों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उनके सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दो लोगों को कल गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीम और मुस्तकीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने महिला कांस्टेबल के साथ तब बदसलूकी की जब वे मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल ले जा रही थीं। (भाषा)