शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mansoon update
Written By
Last Modified: लखनऊ , शनिवार, 4 जुलाई 2015 (17:06 IST)

फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी भारी बारिश

फिर जोर पकड़ेगा मानसून, होगी भारी बारिश - Mansoon update
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के जल्द ही जोर पकड़ने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते के शुरू में मानसून के फिर से सक्रिय होने की सम्भावना है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा के भी आसार हैं।
 
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते के शुरू में मानसून के फिर से सक्रिय होने की सम्भावना है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा के भी आसार हैं।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस अवधि में बिसवां में तीन सेंटीमीटर, छतनाग, इलाहाबाद, कैसरगंज तथा महराजगंज में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
 
मानसून के मंद पड़ने से प्रदेश के अनेक इलाकों में एक बार फिर तपिश वाली गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में आज झुलसाने वाली धूप निकलने से लोग हलाकान रहे। (भाषा)