• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Male skeleton
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (08:40 IST)

उन्नाव में मिले सैकड़ों नरकंकाल

उन्नाव में मिले सैकड़ों नरकंकाल - Male skeleton
उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव पुलिस लाइन्स परिसर में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह के मुताबिक मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपकर उन्हें जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। 
सिंह के मुताबिक पहले पोस्टमार्टम पुलिस लाइन्स के अस्पताल परिसर में होता था। अब यह काम जिला अस्पताल के पास हो रहा है। पुलिस लाइन अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम होने के समय करीब 400 शवों के विभिन्न अंग संरक्षित किए गए थे। ये कंकाल उन्हीं अंगों के प्रतीत होते हैं।
 
ये कंकाल सरकारी रिकार्ड में दर्ज हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्नाव के पपरिहा घाट में 100 से अधिक शव तैरते हुए मिले थे। गौरतलब है कि भाजपा के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज उन्नाव से सांसद हैं। (एजेंसियां)