शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mahoba news in hindi
Written By
Last Modified: महोबा , शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (13:49 IST)

झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म

झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म - Mahoba news in hindi
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र में तांत्रिक द्वारा झाड़ फूंक के बहाने एक युवती से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि सूपा गांव की युवती प्रेमनगर में अपनी मौसी के घर आई थी। उसकी मानसिक हालात ठीक न होने पर परिजनों ने गत छह जनवरी को झाड़फूंक के लिए फतेहपुर बजरिया से एक तांत्रिक को बुलाया था। रात में युवती को अलग कमरे में लेटाकर अन्य लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए। इस दौरान तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी मौसी को दी।
 
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक नंदराम के खिलाफ गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वर्ष 2017-18 में भारत में बढ़ सकती है बेरोजगारी