शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. M Balamuralikrishna, music lover, singer
Written By
Last Modified: चेन्नई , बुधवार, 23 नवंबर 2016 (22:23 IST)

गायक बालमुरलीकृष्ण की नम आंखों से अंतिम विदाई की

गायक बालमुरलीकृष्ण की नम आंखों से अंतिम विदाई की - M Balamuralikrishna, music lover, singer
चेन्नई। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने कर्नाटक संगीत के पुरोधा एम. बालमुरलीकृष्ण को नम आंखों से अंतिम रूप से विदा किया। बालमुरलीकृष्ण का बुधवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। बालमुरलीकृष्ण का बीमारी के बाद कल निधन हो गया था। 86 वर्षीय बालमुरलीकृष्ण का शव एक भव्य वाहन में बसंत नगर बिजली शवदाहगृह ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राज्यपाल विद्यासागर राव, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों- जयललिता एवं चन्द्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य लोगों ने कल बालमुरलीकृष्ण के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था।
 
गायक केजे यसुदास और मानो, अभिनेता कमल हासन एवं शिवकुमार, संगीतकार इलयाराजा, निर्देशक वसंत एवं गायिका सुधा रघुनाथन ने बालमुरलीकृष्ण के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कैश वैन का चालक 1.37 करोड़ रुपए के साथ फरार