शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. love story
Written By
Last Updated :श्योपुर , शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (12:03 IST)

अमर हुई प्रेम कहानी, नहीं बंटा प्यार, एक चिता पर छोड़ी दुनिया

अमर हुई प्रेम कहानी, नहीं बंटा प्यार, एक चिता पर छोड़ी दुनिया - love story
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में 'प्रेम दिवस' के पहले एक वयोवृद्ध दंपति की प्रेम कहानी सब की आंखों को नम कर गई।
 
हीरापुर निवासी इस नि:संतान दंपति का 75 सालों का एक-दूसरे का साथ गुरुवार को एक घंटे के अंतराल में छूट गया। दु:खी परिवारजनों ने दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया।
 
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि खेमता पटेल (95) का विवाह 75 वर्ष पूर्व जयंती (90) से हुआ था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। जयंती ने बच्चे नहीं होने पर खेमता से कई बार दूसरी शादी करने को कहा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि इससे उनका अपनी पत्नी के प्रति प्यार बंट जाएगा। 
 
गुरुवार को जयंती की अचानक तबियत ख़राब होने से उसने दम तोड़ दिया। इस के बाद उसके लिए विलाप करते-करते खेमता ने भी अचानक दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से दु:खी ग्रामीणों ने इसके बाद दोनों का दूल्हा-दुल्हन की तरह श्रृंगार किया और दोनों का शाम को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। (वार्ता)