शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Little cricketer, died, ball, fielding, cricket match
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015 (18:27 IST)

दुखद हादसा, नन्हें क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत

दुखद हादसा, नन्हें क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत - Little cricketer, died, ball, fielding, cricket match
हैदराबाद। क्रिकेट मैच के दौरान जोर से सीने में गेंद लगने के कारण एक छह साल के लड़के की मृत्यु हो गई। यह घटना मुंसुराबाद क्षेत्र की है।

पुलिस ने आज बताया कि गुरुवार को शाम को यूकेजी कक्षा का छात्र टी. वामशी कृष्णा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान एक 12 साल के लड़के द्वारा मारा गया जोरदार शॉट उसके सीधे उसके सीने में जा लगा।
 
वनस्थलीपुरम पुलिस थाने के निरीक्षक पी. गोपाल कृष्णामूर्ति ने बताया, 'वामशी मैदान में क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) कर रहा था। एक कठोर टेनिस गेंद उसके सीने में लगी जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
 
पास देख रहे लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे पहले से मृत बताया।' उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हम इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को दर्ज करके सबूत जुटा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)