शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Lalu Yadav warns BJP
Written By
Last Modified: पटना , शुक्रवार, 19 मई 2017 (14:55 IST)

लालू यादव की भाजपा को चेतावनी, दिल्ली से हटाकर रहूंगा...

लालू यादव की भाजपा को चेतावनी, दिल्ली से हटाकर रहूंगा... - Lalu Yadav warns BJP
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को हर हाल में वह दिल्ली की कुर्सी से हटाकर रहेंगे।
 
यादव ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा और आरएसएस वाले सुन लें, लालू आप लोगों को दिल्ली की कुर्सी से हटाकर रहेंगे, चाहे मेरी कोई भी परिस्थिति हो। इस बात को सीधे तौर पर समझ लें और मुझे धमकी देने की साहस न करें।
 
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व राजद अध्यक्ष श्री यादव और उनसे जुड़े लोगों के नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) गुरुग्राम के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इसके बाद से यादव के साथ ही उनकी पार्टी की ओर से भाजपा पर लगातार तल्ख टिप्पणियां की जा रही हैं। (वार्ता)