शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Lalu Prasad Yadav, RJD President
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (23:27 IST)

मंच टूटा, लालू प्रसाद यादव हुए चोटिल

मंच टूटा, लालू प्रसाद यादव हुए चोटिल - Lalu Prasad Yadav, RJD President
पटना। बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल होने गए  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मंच टूटने के कारण चोट लग गई। इससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। 
         
राजधानी में दीघा इलाके में आयोजित यज्ञ समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यादव शुक्रवारदेर शाम पहुंचे थे। यादव जब मंच पर थे तभी अत्यधिक भीड़ के कारण मंच टूट गया और उन्हें चोट लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया। 
        
इस बीच यादव ने बताया कि दीघा में कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने के कारण उन्हें चोट लगी है। बाद में यादव इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पहुंचे, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी जांच की। हालांकि पुलिस ने पहले राजद सुप्रीमो को चोट लगने की बात से इनकार किया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ की हेकड़ी निकली, मुंह छिपाकर दिल्ली से भागे