शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala Police’s Hand Washing Dance Goes Viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (21:16 IST)

केरल की डांसिंग पुलिस, Corona काल में सिखा रही है हाथ धोने का तरीका...

केरल की डांसिंग पुलिस, Corona काल में सिखा रही है हाथ धोने का तरीका... - Kerala Police’s Hand Washing Dance Goes Viral
नई दिल्ली। केरल पुलिस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस के जवान डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल, ये पुलिसकर्मी वीडियो के माध्यम से कोरोनावायरस काल में लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किस तरह से हाथ धोने चाहिए। यह वीडियो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
 
94 सेकंड के इस वीडियो में केरल पुलिस के 6 जवान डांस करते हुए दिख रहे हैं। सभी ने मास्क लगाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि केरल में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में केरल में 37 हजार 199 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 17 हजार 500 लोग बीमारी से रिकवर हुए हैं। राज्य में अब 12 लाख 61 हजार 801 लोग संक्रमित हो चुके हैं।  
ये भी पढ़ें
COVID-19 : पंजाब ने 8 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण टाला