शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Journalist Sharad Shinde
Written By
Last Modified: इंदौर , मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (18:45 IST)

वरिष्ठ पत्रकार शरद शिंदे नहीं रहे

वरिष्ठ पत्रकार शरद शिंदे नहीं रहे - Journalist Sharad Shinde
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार शरद शिंदे का आज यहां निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे और मुंह के कैंसर से पीड़ित थे।
 
शिंदे के बड़े भाई अशोक शिंदे ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार का कुम्हारखाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके भतीजे राहुल शिंदे ने मुखाग्नि दी। उनके शोकसंतप्त परिवार में उनकी पत्नी हैं।
 
उन्होंने बताया कि शिंदे ने शहर के अलग-अलग समाचार संस्थानों के लिए करीब 20 वर्ष तक पत्रकारिता की। वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर स्थानीय मीडिया जगत के कई नुमाइंदों ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। (भाषा)