• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Itarsi Rail Junction
Written By
Last Modified: रविवार, 16 जुलाई 2017 (12:11 IST)

इटारसी रेल जंक्शन पर बम फेंकने की धमकी, अलर्ट

इटारसी रेल जंक्शन पर बम फेंकने की धमकी, अलर्ट - Itarsi Rail Junction
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर आज एक व्यक्ति द्वारा बम फेंकने की धमकी दी गई जिसके बाद से स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है।
 
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के डीआई हेतराम महावर ने बताया कि इटारसी रेल जंक्शन के फुट ओवरब्रिज पर सुबह 10 बजे बम फेंकने की धमकी किसी महेश खटीक ने डॉयल 100 के भोपाल स्थित कंट्रोल रूम को फोन पर दी। सूचना के बाद से स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। महावर ने बताया कि सर्चिंग की जा रही है। कॉल किसने किया था, यह भी ट्रेस किया जा रहा है।
 
इटारसी रेल जंक्शन मध्यप्रदेश का प्रमुख जंक्शन है। यहां से रोजाना लगभग 250 ट्रेनें निकलती हैं जिसमें 80 हजार से 1.25 लाख यात्री स्टेशन से आवागमन करते हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में जवानों के लिए टोल टैक्स माफ