शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. INS Ranvir blast : Mumbai police files ADR
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (14:37 IST)

INS रणवीर विस्फोट: मुंबई पुलिस ने दर्ज की ADR

INS रणवीर विस्फोट: मुंबई पुलिस ने दर्ज की ADR - INS Ranvir blast : Mumbai police files ADR
मुंबई। मुंबई पुलिस ने आईएनएस रणवीर में विस्फोट के संबंध में दुर्घटनावश मौत के मामले दर्ज किए हैं, जिसमें नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई और अन्य 11 घायल हो गए। दक्षिण मुंबई के कोलाबा थाने में तीन अलग-अलग एडीआर (दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट) दर्ज की गई हैं।
 
मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में ‘मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर’ (एमसीपीओ) प्रथम श्रेणी कृष्ण कुमार, एमसीपीओ द्वितीय श्रेणी सुरिंदर कुमार और एमसीपीओ द्वितीय श्रेणी एके सिंह की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। आईएनएस रणवीर एक विध्वंसक जहाज है।
 
हादसे के बाद भारतीय नौसेना ने बयान में कहा कि मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया की और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
 
आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।
 
नौसेना ने इस घटना के कारणों की जांच के लिए ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम सरकारी जेजे अस्पताल में किया गया है।
ये भी पढ़ें
बिहार में बड़ा नाव हादसा, कई लोगों के मारे की आशंका