मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Indore Corporation Commissioner Ashish Singh transferred Ujjain
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2020 (22:58 IST)

इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह का तबादला, उज्जैन कलेक्टर की नई जिम्मेदारी

Indore Municipal Corporation
भोपाल। कोरोना महामारी के रेड जोन में देश में चौथे नंबर पर काबिज इंदौर की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने आज रात एक आदेश जारी करते हुए इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह का तबादला कर दिया है। सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है जबकि श्योपुर की कलेक्टर प्रतिभा पाल इंदौर की नई निगम आयुक्त होंगी।
 
देर रात मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने 3 तबादलों पर हस्ताक्षर किए। जब मनीष सिंह को उज्जैन से इंदौर का कलेक्टर बनाया गया था, तब उनकी जगह शशांक मिश्रा को उज्जैन कलेक्टर नियुक्त किया था लेकिन अब उनका स्थान इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह लेने जा रहे हैं।
शशांक मिश्रा को अपर सचिव बनाया गया है। यूं देखा जाए तो बीते 4 महीनों से ही आशीष सिंह के उज्जैन कलेक्टर बनने की सरगर्मियां थी। माना जा रहा है कि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के आग्रह पर ही प्रतिभा पाल को इंदौर नगर निगम की‍ जिम्मेदारी दी जा रही है। सनद रहे कि प्रतिभा पाल श्योपुर क्लेक्टर से पहले उज्जैन की निगम आयुक्त पद पर थीं।