• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Independence day tricolour light on CST station mumbai
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 15 अगस्त 2018 (00:53 IST)

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में नहाया मुंबई का सीएसटी स्टे‍शन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में नहाया मुंबई का सीएसटी स्टे‍शन - Independence day tricolour light on CST station mumbai
मुंबई। बुधवार 15 अगस्त को पूर देश आजादी की 71वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी की पूर्व संध्या पर देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोश हिल्लोरे मार रहा था। मुंबई का व्यस्त सीएसटी स्टेशन भी तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ था।

 
मुंबई में जगह-जगह आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यही हाल देश के अन्य हिस्सों में भी रहा।

अलग-अलग स्थानों से यही खबरें मिल रहीं है कि जैसे ही 14 अगस्त की रात को घड़ी की सुईयों ने 12 बजाए वैसे ही आजादी के जश्न की शुरुआत हो गई।

देशभर में देर रात तक पटाखे छोड़कर लोग अपनी खुशी मनाते रहे। मुंबई और पुणे में जमकर आतिशबाजी होती रही। यही हाल देश के अन्य महानगरों का भी रहा।
 
चित्र सौजन्य : गिरीश श्रीवास्तव