• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Imphal
Written By
Last Modified: इंफाल , रविवार, 28 दिसंबर 2014 (13:54 IST)

स्कूल में मिलीं आठ मानव खोपड़ियां

स्कूल में मिलीं आठ मानव खोपड़ियां - Imphal
इंफाल। एक खाली विद्यालय परिसर में आठ मानव खोपड़ियां मिली हैं। यह घटना मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले की है जहां इस विद्यालय पर कई साल पहले 1980 के दशक में केंद्रीय अर्धसैनिक बल रह रहे थे।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोंबिसाना हाई स्कूल में 26 दिसंबर को खुदाई के दौरान यह खोपड़ियां पाई गईं।
 
फैमलीज ऑफ इंवॉलंटरी डिसअपीयर्ड एसोसिएशन मणिपुर समेत कई सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह से अनुरोध किया है कि वह परिसर की खुदाई पर तत्काल रोक लगाएं और मामले की न्यायिक जांच कराएं।
 
राज्य में विद्रोही गतिविधियों के चरम काल में 1980 से 1999 के बीच इस विद्यालय पर केंद्रीय अर्धसैनिकबल कर्मी रह रहे थे। तब कई युवा अचानक से गायब हो गए थे या सुरक्षाबलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। (भाषा)