शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat, old currency, old notes
Written By
Last Modified: रविवार, 28 मई 2017 (18:41 IST)

गुजरात में जब्त एक करोड़ रुपए के पुराने नोट, चार गिरफ्तार

गुजरात में जब्त एक करोड़ रुपए के पुराने नोट, चार गिरफ्तार - Gujarat, old currency, old notes
भरूच। पुलिस ने आज करीब एक करोड़ रुपए के चलन से बाहर कर दिए गए 1,000 और 500 रुपए के पुराने नोट बरामद किए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती और गिरफ्तारी भरूच विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने की।
 
उन्होंने बताया कि एसओजी ने सूरत से यहां आ रहे एक वाहन को रोका था, जिसमें एक बैग में से 1,000 और 500 रुपए के 1,01,98,000 मूल्य के 11,322 नोट बरामद किए।
 
चलन से बाहर कर दिए गए नोटों के स्रोत की जानकारी देने में असमर्थ रहने पर गाड़ी में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हैं चतुर सिंह सोढ़ा (बाड़मेर, राजस्थान), डेनिस गंगानी (भावनगर)। इसके अलावा हिमांशु मेगदानी और विरल रणपारिया सूरत के रहने वाले। इसके एक ही दिन पहले राजकोट पुलिस ने एक करोड़ रुपए की पुरानी करंसी बरामद की थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया था।