शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Grandmother burns 4-year-old girl's private parts in Sirsa village
Written By
Last Modified: सिरसा , रविवार, 23 जुलाई 2017 (07:48 IST)

दरिंदगी! दादी ने चार वर्षीय बच्ची का गुप्तांग जलाया

दरिंदगी! दादी ने चार वर्षीय बच्ची का गुप्तांग जलाया - Grandmother burns 4-year-old girl's private parts in Sirsa village
सिरसा। हरियाणा के सिरसा में हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला ने अपनी ही चार वर्षीय पोती का गुप्तांग जला दिया। 
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह खौफनाक घटना मौजूखेरा गांव की है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय बाल कल्याण समिति ने 18 जुलाई को बच्ची को बचाया।
 
पुलिस ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग और इर्द गिर्द के भाग में चिमटे से जलने के निशान हैं। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसे अब वहां से छुट्टी दे दी गई।
 
स्थानीय बाल कल्याण समिति की सदस्य गीता कथूरिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिंग पुलिस थाने के थानाप्रभारी जे सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। (भाषा)