शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. girlfriend rape and murder in america
Written By
Last Updated :जेफरसनविले , सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (11:54 IST)

भयानक! कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड के टुकड़े कर खा गया...

भयानक! कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड के टुकड़े कर खा गया... - girlfriend rape and  murder in america
अमेरिका के दक्षिण इंडियाना में एक ऐसे सनकी आशिक के वकीलों के कोर्ट में दलील दी है कि उस पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता क्योंकि वह कुछ भी समझने की हालत में नहीं है।
 
उस पर आरोप है कि उसने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड का रेप करके कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं, दिल को दहला देने वाली इस वारदात में उसने कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े किए और उन्हें खाया भी। दरअसल ये सनकी आशिक जैफरसनविले के दक्षिणी इंडियाना का रहने वाला है। 
 
इस खूनी खेल की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, जिसमें नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्त में आए जोसेफ ओबरहनसले की ओर से कोर्ट में अपील की गई है कि वह मुकदमे का सामना करने लायक नहीं है। उसके वकीलों के मुताबिक जोसेफ की दिमागी हालत अभी भी ठीक नहीं है और वह कोर्ट की कार्यवाही को समझने में सक्षम नहीं है। 
 
दरअसल, 35 साल के ओबरहनसले पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप, कत्ल और उसकी लाश के टुकड़े को खाया भी था। ये घटना सितंबर 2014 की है, जब जोसेफ ने सनक में गर्लफ्रेंड टैम्मी जो ब्लाटन का कत्ल कर दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक अगर जोसेफ इस आरोप में दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है। 
ये भी पढ़ें
अयोध्या में राम मंदिर बने, लेकिन...