रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Girl dies while trying to take selfie with mom, sister
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 4 मई 2017 (07:47 IST)

महंगी पड़ी सेल्फी, संतुलन बिगड़ा और...

महंगी पड़ी सेल्फी, संतुलन बिगड़ा और... - Girl dies while trying to take selfie with mom, sister
मुंबई। बांद्रा बैंडस्टैंड पर सेल्फी लेना एक महिला को खासा महंगा पड़ गया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह अरब सागर में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम तमिलनाडु की रहने वाली 21 वर्षीय मीनाक्षी प्रिया राजेश अपनी बहन और मां के साथ बांद्रा बैंडस्टैंड पर सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह समुद्र में जा गिरी।
 
बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का परिवार छुट्टियां मनाने मुंबई आया हुआ था। मीनाक्षी के पिता ने उसे सेल्फी लेने से मना किया था। लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। 
ये भी पढ़ें
मोदी से बोले उद्धव, पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर दो