शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Girl dies in Mahoba
Written By
Last Modified: महोबा , बुधवार, 15 मार्च 2017 (10:46 IST)

खेल-खेल में रस्सी से दबा गला, गई मासूम की जान

खेल-खेल में रस्सी से दबा गला, गई मासूम की जान - Girl dies in Mahoba
महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा के अजनर क्षेत्र में बच्चों के साथ खेलते समय रस्सी के फंदे में गला दब जाने से एक मासूम की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि बघोरा में हर गोविन्द अहिरवार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसकी 8 साल की बेटी सपना मंगलवार को घर में बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय दौड़ने से सपना का गला लटक रही रस्सी के फंदे में फंस गया। गले में दबाव पड़ने के कारण सांस रुकने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने बताया कि बालिका के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चुनाव नतीजों पर केजरीवाल का सवाल, मतदाता पूछ रहे हैं कि हमारे वोट कहां गए...