रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. gangrape with russian girl in tamilnadu
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 जुलाई 2018 (14:10 IST)

अचेत रूसी युवती के शरीर पर दांतों के निशान देख डॉक्टर ने बुलाई पुलिस, गेस्ट हाउस में हुआ था सामूहिक बलात्कार...

अचेत रूसी युवती के शरीर पर दांतों के निशान देख डॉक्टर ने बुलाई पुलिस, गेस्ट हाउस में हुआ था सामूहिक बलात्कार... - gangrape with russian girl in tamilnadu
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 194 किलोमीटर दूर मंदिरों की नगरी तिरुवन्नामलाई नामक स्थान पर एक रूसी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 
 
पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय रूसी महिला सोमवार को अचेत अवस्था में एक गेस्ट हाउस में मिली थी। जब गेस्ट हाउस के कर्मचारी उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर को उसके शरीर पर जख्म और काटने के निशान दिखाई दिए। मामला संदेहास्पद जानकर डॉक्टर ने इसी सूचना पुलिस को दे दी। 
 
पुलिस को संदेह है कि महिला को नशीला पदार्थ दिया गया है, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस रूसी युवती से बातचीत के लिए दुभाषिए की मदद ले रही है। महिला यहां करीब एक सप्ताह से ठहरी हुई थी। बाद में महिला को जांच के लिए तिरुवन्नामलाई के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। 
 
पुलिस इस मामले में छह लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें गेस्ट हाउस कर्मचारियों के साथ ही एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने भादसं की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि चेन्नई में हाल ही में सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार का मामले सामने आया था, जिसमें 22 लोगों ने करीब सात माह तक मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इनमें सबसे बड़ा आरोपी 66 साल का था।