• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fine on fisherman
Written By
Last Modified: कन्याकुमारी , बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (15:45 IST)

ईरान में तमिलनाडु के मछुआरे पर जुर्माना

ईरान में तमिलनाडु के मछुआरे पर जुर्माना - fine on fisherman
कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कथित रूप से ईरान के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए धरे गए तमिलनाडु के 4 मछुआरों पर 5.5 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है और उन्होंने तमिलनाडु राज्य मछुआरा विकास न्यास ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।
 
ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में कहा गया है कि उसके अनुसार 5 मछुआरों को ईरान के अधिकारियों ने पकड़ लिया और उनका कहना था कि वे उनके क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। ये पांचों कतर के एक व्यक्ति की फर्म में काम करते हैं, जो मछली पकड़ने के व्यवसाय में हैं। इनमें से 4 इस गांव के और एक केरल में तिरुवनंतपुरम का रहने वाला है।
 
तमिलनाडु मछुआरा विकास न्यास के अध्यक्ष पी. जस्टिन एंटनी ने से कहा कि पांचों मछुआरों पर 5-5 लाख रुपए का दंड लगाया गया है। उनकी फर्म के मालिक ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनका जुर्माना भरने से इंकार कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि उनका छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री को एक लिखित दरख्वास्त भेजी गई है। (भाषा)