• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Farmer's 400 kg tomatoes stolen in Maharashtra
Written By
Last Modified: पुणे (महाराष्ट्र) , शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (15:14 IST)

महाराष्ट्र में किसान के 400 किलो टमाटर चोरी, 20 हजार रुपए का हुआ नुकसान

Tomato
Maharashtra News : महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान ने पुलिस से संपर्क कर 400 किलोग्राम टमाटर चोरी होने का आरोप लगाया है। किसान को इस चोरी के कारण करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। हाल के सप्ताह में समूचे देश में टमाटर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। किसान ने पुलिस को बताया कि इस चोरी के कारण उसे करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। कई राज्यों में टमाटर 100 रुपए से 200 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। शिकायतकर्त्ता अरुण धोमे ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को खेत से टमाटर तोड़ने के बाद मजदूरों की मदद से उसे शिरूर तहसील में अपने घर ले आए थे।
 
धोमे ने बताया कि वह इन टमाटरों को बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वह उठे तो पाया कि टमाटर की 20 पेटियां गायब थीं, जिनका वजन 400 किलोग्राम था। अधिकारी ने कहा, धोमे ने शिरूर थाने से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
 
थाने से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुणे का एक और किसान तीन करोड़ रुपए में टमाटर की 18 हजार पेटियां बेचने को लेकर हाल में सुर्खियों में आया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
FIR से खुलासा, मणिपुर के खौफनाक हालात, महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से पहले मर्डर